कुरूक्षेत्र। लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेते देखने के लिए उत्साहित है।
मंगलवार को कुरूक्षेत्र कार्यालय के शुभकामनाएं अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के संबोधन से पहले उपस्थित लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के संबोधन को भी सुना। मुख्यमंत्री अंबाला से और प्रदेश प्रभारी फरीदाबाद से संबोधित कर रहे थे, जिन्हें कुरुक्षेत्र में भी सुना।
मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से जनता उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग इन 10 सालों में जो भी योजनाएं चलाई उसका सवाया करके जनता के बीच भेजने का काम मनोहर सरकार ने किया है।
सैनी ने कहा कि मनोहर सरकार की गुड गर्वनेंस की चर्चा पूरे देश में होती है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खराब फसल होने पर 11 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए हैं। हरियाणा में मनोहर सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया है।
मोदी-मनोहर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र में मोदी और हरियाणा में मनोहर सरकार बनना तय है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने गरीब हितैषी योजनाएं चलाकर गरीबों के जीवन को सरल किया है। केंद्र व हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के अंत्योदय के लिए कार्य कर रही है। अब किसी भी व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल राणा, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान, कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन कैलाश भगत, वाइस-चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार भारतभूषण भारती, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहिल सुधा, जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर, जिला महामंत्री जसविन्द्र सैनी, सर्बजीत विर्क, प्रदेश सचिव अनुसूचित मोर्चा रामपाल पाली, जिला उपाध्यक्ष महेश परचा, ग्रीवेंस कमेटी मेम्बर विनीत क्वात्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सांगवान, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, दिवाकर, सतबीर मंगोली, नवाब सिंह संधू, एडवोकेट विनीत बजाज, मण्डल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, विजय कम्बोज, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल शर्मा, गुलशन सैनी, अनुमाल्यान, विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने की विदेश दौरे से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात, सांसदों-राजनयिकों ने साझा किए अनुभव
इसे भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष न समझें, यह भारत बनाम 'आतंकिस्तान' है : विदेश मंत्री एस. जयशंकर
'भारत की एकता और संयम को वैश्विक समर्थन', शशि थरूर ने विदेश दौरे को बताया सफल
Daily Horoscope