चंडीगढ़। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती से भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मिला। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर भारत भूषण भारती से व्यापारियों के लिए रोजमर्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्हें हरियाणा व्यापार मंडल के माध्यम से एक मांग पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता ने बताया कि दिसंबर में मुख्यमंत्री से समय निश्चित कर व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल यथाशीघ्र भेंट करेगा और उन्हें हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई देगा और उनसे बात करके हरियाणा में एक विराट व्यापारी सम्मेलन का आयोजन करने के लिए समय और स्थान भी सुनिश्चित किया जाएगा। शिष्ट मंडल ने हरियाणा में वैट से संबंधित पिछले 7 वर्षों से पड़े पेंडिंग मामलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और इन मामलों को एक मुश्त निपटान हेतु अनेक सुझाव देते हुए एक सुझाव पत्र भी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती जी को सौंपा गया। हरियाणा की अनाज मंडियों की समस्याओं को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
400 ड्रोन और 40 मिसाइल! रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे 'शक्तिशाली हमला'
नैनो यूरिया : कैसे पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने दिया परिवर्तनकारी पहल को जन्म
भारत का लक्ष्य 5 मध्य एशियाई देशों के साथ मिलकर दुर्लभ खनिजों की खोज करना
Daily Horoscope