• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘शवासन’ के अभ्यास से दिनभर की थकान और तनाव से मिलेगी मुक्ति

Practicing Shavasana will give relief from the fatigue and stress of the whole day - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । अगर आप थकान-तनाव के साथ कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो ‘शवासन’ योगासन करने की जरूरत है। यह योगासन देखने और करने में काफी सरल प्रतीत होता है। लेकिन, इसके फायदे कई सारे हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी हैं। इस योगासन का नियमित अभ्यास करने से तनाव और चिंता में कमी आती है। शवासन मन को शांत करता है और तनाव, चिंता, और अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। चलिए इस योगासन के बारे में विस्तार से समझते हैं। शवासन को "मृतक मुद्रा" भी कहा जाता है। इसे योग सत्र के अंत में या बीच में किया जाता है ताकि शरीर को पूर्ण विश्राम मिल सके। इस योगासन को करने से मांसपेशियों में तनाव कम होता है और शारीरिक थकान दूर होती है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और शरीर को दोबारा से एक्टिव होने के लिए समय देता है। इस योगासन के नियमित अभ्यास हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह हृदय गति को धीमा करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस योगासन के करने से गहरी श्वास और विश्राम के कारण पाचन तंत्र बेहतर ढंग से कार्य करता है, जिससे कब्ज, अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इस योगासन से तनाव से जहां मुक्ति मिलती है। वहीं, मानसिक स्पष्टता बढ़ती है, जिससे एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है। इसके अलावा नींद की गुणवत्ता भी काफी अच्छी हो जाती है। यह योगासन शवासन अनिद्रा के इलाज में प्रभावी है।
इस योगासन के माध्यम से व्यक्ति आध्यात्मिक तौर पर अपने भीतर की शांति और चेतना से जुड़ सकता है। यह ध्यान की गहरी अवस्था में ले जाता है, जो आध्यात्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले आप एक साफ-सुधरी जगह चिन्हित करे। पीठ के बल लेट जाएं, पैरों को थोड़ा फैलाएं, और हथेलियों को ऊपर की ओर रखें। आंखें बंद करें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। धीमी और गहरी सांस लें। सांस पर ध्यान केंद्रित करें, लेकिन उसे नियंत्रित करने की कोशिश न करें। अपने शरीर के प्रत्येक हिस्से को एक-एक करके महसूस करें और उसे पूरी तरह से आराम करने दें।
इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि इस योगासन को करने के वक्त कई बार लोग सो जाते हैं। यह आपके अभ्यास को खराब कर सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Practicing Shavasana will give relief from the fatigue and stress of the whole day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shavasana, stress
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved