• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राफेल मुद्दे पर लालू का केंद्र पर निशाना, कहा-जहजवा ही चुराकर खाने लगे..गजबे बा

Lalu comments on Rafael Deal scandal on Twitter - Patna News in Hindi

पटना| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और चारा घोटाला के कई मामलों में सजाकाट रहे लालू प्रसाद सोमवार को राफेल सौदे में कथित घपले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। लालू ने ट्वीट कर अपने अंदाज में लिखा, "जहजवा ही चुराकर खाने लग गए, वो भी लड़ाकू। गजबे बा।" फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का साक्षात्कार दुनिया के कई टीवी चैनलों पर प्रसारित होने के बाद राफेल सौदे को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों की तरफ से प्रतिदिन आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता लालू भी अब राफेल के मुद्दे पर सरकार को घेरने वालों में शामिल हो गए हैं। लालू ने इससे पहले भी ट्वीट कर राफेल मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा था।

लालू ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा था, "मित्रों, राफेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? अगर पूंजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार है तो सच बताने में डर काहे का?"

सजा काट रहे लालू अपनी बीमारी के इलाज के क्रम में इन दिनों रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu comments on Rafael Deal scandal on Twitter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu yadav, rafael deal scandal, lalu yadav comments on twitter, fodder scam, rashtriya janata dal, rjd president, former french president, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved