• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नियमित सम्भोग से स्वस्थ रहता है शरीर, मजबूत होता है मैटाबॉलिज्म

Regular sex keeps the body healthy, strengthens metabolism - Health Tips in Hindi

शारीरिक सम्बन्ध से आत्मिक सन्तुष्टी मिलती है। शारीरिक सम्बन्ध हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। संभोग से दूरी मत बनाइए। यदि आप युवा हैं अर्थात् आपकी उम्र 30 से 40 वर्ष है तो आपको सप्ताह में नियमित रूप से दो बार सम्भोग करना चाहिए। शारीरिक सम्बन्धों के वक्त हमारे शरीर से डीएचईए नामक हार्मोन निकलता है जो हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने का काम करता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है, त्वचा में निखार आता है, आत्मिक सन्तुष्टी का अहसास होता है।

आज हम अपने खास खबर डॉट के पाठकों को यह बताने जा रहे हैं कि सम्भोग से हमें क्या-क्या फायदे हैं—

मैटाबॉलिज्म
को करता है बेहतर
रिसर्च से पता चला है कि सम्भोग से शरीर में न्यूट्रिएंट्स प्राप्त करने की क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे मैटाबॉलिज़्म बेहतर होता है। मैटाबॉलिज्म के बेहतर होने आपके बालों में चमक आने के साथ-साथ बाल काले और घने भी होते हैं।

कैंसर
से होता है बचाव
पुरुषों में इजैक्युलेशन प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है जबकि महिलाओं को इजैक्युलेशन सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। सेक्स के बाद ऑर्गेजम तक पहुंचने की प्रक्रिया महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

तनाव

तनाव अक्सर लोगों को अपना शिकार बना लेता है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है सम्भोग। सेक्शुअल इंटरकोर्स आपको तनाव और डिप्रेशन से बचाता है क्योंकि सम्भोग करने से ऑक्सीटॉसिन रिलीज होते हैं जो तनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं।

इम्यून
सिस्टम
कमजोर इम्यून सिस्टम होने से बीमारियों से पीड़ित होने का खतरा बढ़ जाता है। अपने इम्यून सिस्टम को बिना किसी साइड इफेक्ट के बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है सम्भोग।सम्भोग के दौरान शरीर से डीएचईए नामक हॉर्मोंस निकलता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है।

दिल
की बीमारी
दिल की बीमारी भारतीयों में बहुत आम है। लेकिन सम्भोग से दिल की बीमारी से बचा सकता है। नियमित रूप से सम्भोग करने वालों में दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

वर्कआउट

सम्भोग करने के बाद आप पसीने से तरबतर हो जाते हैं। आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है। आपकी मांसपेशियों में सम्भोग के बाद हल्का दर्द होता है। कमोबेश यही स्थिति जिम में वर्कआउट के बाद होती है। कहने का तात्पर्य यह है कि सम्भोग एक तरह का व्यायाम है जिससे आपका वजन घटता है और शरीर खूबसूरत बनता है।

दर्द
से मुक्ति
सम्भोग दर्द का प्राकृतिक इलाज है। सम्भोग करने से शरीर से ऑक्सीटॉसिन निकलता है, जो दर्द को कम करता है। इसलिए सेक्स करने से सरदर्द से छुटकारा मिल जाता है और दर्द से आपको मुक्ति मिलती है।

हेल्थी
स्किन
डीएचएक नामक हॉर्मोंस एक ऐसा कंपाउंड है जो शरीर में ऑर्गेजम के दौरान रिलीज होता है। यह कंपाउंड स्किन को बेहतर बनाने, मुंहासे से लड़ाई करने और स्किन की चमक बढ़ाने के लिए आवश्यक होता है।

कैविटीज
से सुरक्षा
सीमेन में जिंक और कैल्सियम होते हैं। सेक्शुअल ऐक्ट के दौरान सीमेन के मिनिरल्स को शरीर अवशोषित कर लेता है, जो कैविटीज से सुरक्षा में काम आता है।

झुर्रियों
को कम करता है
आपके चेहरे की झुर्रियो को कम करने के लिए भी संभोग लाभदायक है। संभोग से आपकी बॉडी में कॉलेजन हॉर्मोन्स का बढ़ाव होता है, जो हमारी स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करता है। इसके बढ़ने से झुर्रियों से छुटकारा मिल जाता है।

अच्छी
नींद
सेक्स नींद बढ़ाता है और ऑक्सीटोसिन रिलीज करता है, जिससे नींद आने लगती है। यही कारण है कि सेक्स के तुरंत बाद पुरुष सो जाते हैं।

ब्लैकहेड्स
से छुटकारा
त्वचा में गन्दगी होने से ब्लैकहेड्स की परेशानी से गुजरना पड़ता है, जो की देखने में भद्दे लगते हैं औऱ हमारी स्किन का ग्लो भी फीका पड जाता है। संभोग के दौरान पसीने से हमारी स्किन में मौजूद गन्दगी भी बाहर निकल जाती है जिससे हमारी त्वचा में निखार पैदा होता है।

बढ़
जाता है ब्लड प्रेशर
हमारी बॉडी में मौजूद टोक्सिन को ख़त्म करने के लिए सम्बन्ध बनाना लाभदायक है, जिससे हमारी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और यह ऑक्सीजन सप्लाई करने में भी सहायक होता है।

नोट: आलेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Regular sex keeps the body healthy, strengthens metabolism
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: regular, sex keeps, the body healthy, strengthens metabolism
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved