• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेषः आज के दिन मन में बहुत उधेड़बुन रहेगी। दैनिक काम-काज को लेकर मन में असंतोष रहेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्विता में आप ठीक स्थिति में रहेंगे। फिर भी समस्यायें बनी रहेंगी। अनावश्यक खर्चा बहुत करना पड़ रहा है। आप जितना अधिक विस्तार करते हैं, समस्यायें बढ़ती ही चली जाती हैं। कई मामलों में आपस में असहमति चलेगी, न केवल व्यवसाय बल्कि पारिवारिक मामलों में भारी असहमति रहेगी। आपमें साहस की कमी नहीं है और आप अपना काम दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे। आप किसी की भी चिंता नहीं करते हुए आज का पूरा काम ध्यान से कर पायेंगे। लाभ इतना नहीं होगा, जितना खर्चा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।

वृषभः आज बहुत अधिक परिश्रम का दिन है। शाम तक कुछ समझ में ही नहीं आयेगा, कि किधर जा रहे हैं? परन्तु शाम के बाद कार्य के पूरा हो जाने की संतुष्टि रहेगी और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। आज मन में किसी बात को लेकर भारी बेचैनी रहेगी। माता की तरफ से भी कुछ चिंतायें रहेंगी। कड़वी बोली का खराब परिणाम भी झेलना पड़ेगा। विरोधी अपना कार्य करेंगे, परन्तु आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आयेगी। आर्थिक लाभ के लिए जो कोशिशें आप कर रहे हैं, वे सफल होंगी। घर में शांति बनी रहें इसके लिए आपको स्वभाव में संशोधन करना चाहिए।

मिथुनः आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप के किये हुए प्रयास सफल होने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी विविधता रहेगी और नये काम जुड़ेंगे या विषय बदलेंगे। संतान की ओर से थोड़ी सी चिंता रहेंगी क्योंकि उनका मन काम-काज में कम है। संतान के आजीविका के विषय बदलने की चर्चा की जा सकती है। यदि अध्ययन में हैं, तो एक-दो दिन के बाद की ही बात है, फिर समय ठीक हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में आज का दिन ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आपको चाहिए कि स्वभाव पर अपना नियंत्रण बनाये रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 8 august 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, piscesl, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved