मेषः आज के दिन मन
में बहुत उधेड़बुन रहेगी। दैनिक काम-काज को लेकर मन में असंतोष रहेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्विता
में आप ठीक स्थिति में रहेंगे। फिर भी समस्यायें बनी रहेंगी। अनावश्यक खर्चा बहुत करना
पड़ रहा है। आप जितना अधिक विस्तार करते हैं, समस्यायें बढ़ती ही चली जाती हैं। कई मामलों
में आपस में असहमति चलेगी, न केवल व्यवसाय बल्कि पारिवारिक मामलों में भारी असहमति
रहेगी। आपमें साहस की कमी नहीं है और आप अपना काम दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे। आप किसी
की भी चिंता नहीं करते हुए आज का पूरा काम ध्यान से कर पायेंगे। लाभ इतना नहीं होगा,
जितना खर्चा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
वृषभः आज बहुत अधिक
परिश्रम का दिन है। शाम तक कुछ समझ में ही नहीं आयेगा, कि किधर जा रहे हैं? परन्तु
शाम के बाद कार्य के पूरा हो जाने की संतुष्टि रहेगी और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।
आज मन में किसी बात को लेकर भारी बेचैनी रहेगी। माता की तरफ से भी कुछ चिंतायें रहेंगी।
कड़वी बोली का खराब परिणाम भी झेलना पड़ेगा। विरोधी अपना कार्य करेंगे, परन्तु आपके किसी
भी काम में कोई बाधा नहीं आयेगी। आर्थिक लाभ के लिए जो कोशिशें आप कर रहे हैं, वे सफल
होंगी। घर में शांति बनी रहें इसके लिए आपको स्वभाव में संशोधन करना चाहिए।
मिथुनः आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप के किये हुए प्रयास
सफल होने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी विविधता रहेगी और नये काम जुड़ेंगे या विषय
बदलेंगे। संतान की ओर से थोड़ी सी चिंता रहेंगी क्योंकि उनका मन काम-काज में कम है।
संतान के आजीविका के विषय बदलने की चर्चा की जा सकती है। यदि अध्ययन में हैं, तो एक-दो
दिन के बाद की ही बात है, फिर समय ठीक हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में आज का दिन ठीक
नहीं है। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आपको चाहिए कि स्वभाव
पर अपना नियंत्रण बनाये रखें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्कः आज दूर की यात्रा
का दबाव बना रहेगा। यात्रा करें या न करें, इस असमंजस में दिन बीत जायेगा। कारोबारी
यात्रा को कल के लिए टाला जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी
विशेष उपलब्धि की उम्मीद नहीं है। किसी मामले में आलोचना सहनी पड़ सकती है। जितना अधिक
काम करेंगे, उतनी ही आलोचना तो बढ़ेगी परन्तु काम हो जाने की संतुष्टि भी रहेगी। शरीर
में दूषित खान-पान के कारण कष्ट आ सकते हैं। दवाईयां खानी पड़ेंगी। माता के लिए समय
थोड़ा कष्टप्रद है, थोड़ा सा ध्यान देने से ही चल जायेगा। घर की सजावट पर ध्यान देंगे
व कुछ खर्चा करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े : यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष
यह भी पढ़े : झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल
मकरः आज के दिन शुभ घटनायें ज्यादा होंगी और काम-काज में
वृद्धि होगी। कई नये लोग सहयोग करेंगे। आज किसी सार्वजनिक स्थान पर आपकी प्रशंसा होगी।
आज किसी बड़े समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में हल्का
सा संशोधन करें, हो सकता है आप किसी नये विषय को जोड़ें। आज लोगों से सहयोग मिलेगा।
दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। आज अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। ऋण प्रबंध
में थोड़ी बहुत समस्या रहेगी। विरोधियों से लगातार कुछ न कुछ सुनने को मिलता रहेगा।
आज भी ऐसा ही होगा। परन्तु आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आज आप कोई प्रशासनिक निर्णय
ले सकते हैं और कोई ऐसी शुरूआत भी कर सकते हैं।
कुंभः आज का दिन बहुत
भाग्यशाली जायेगा। आपके काम-काज में सुधार आयेगा और नये लोगों से मिलना भी होगा। किसी
नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपके काम को आगे बढ़ायेगा। सरकारी लोगों से अड़चन यथावत रहेगी।
काम के घण्टे भी पूरे नहीं मिलेंगे और किसी बात को लेकर आप मन ही मन बहुत परेशान रहेंगे।
किसी दावत में भाग लेना पड़ सकता है परन्तु पित्त विकार परेशान करेंगे। यदि आप व्यवसायी
हैं तो किसी अधीनस्थ व्यक्ति के काम-काज में बाधा आयेगी। प्रेम संबंध के लिए दिन ठीक
है। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए।
मीन: आज का दिन बहुत
अच्छा जाने वाला है। खूब काम करेंगे और खूब प्रशंसा मिलेगी। खर्चा औसत से ज्यादा होगा।
यात्रा का दबाव बहुत ज्यादा होगा, जिसे आप सोच-समझकर ही करें, क्योंकि रास्ते में कष्ट
आ सकता है। लाभ प्राप्ति के अवसर अधिक हैैं, आज थोड़ी सी मेहनत में अधिक लाभ होगा। धार्मिक
कामों में मन लगेगा तथा पूजा-पाठ भी अधिक करेंगे। आपके जमे हुए व्यवस्थित काम में कोई
छोटी समस्या उभर कर सामने आ सकती है। इससे काम-काज में थोड़ी देर के लिए विघ्न पड़ेगा।
जीवन साथी के लिए अच्छा समय है। प्रेम-प्रीति में बढ़ोत्तरी होगी।
यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’