1 of 11
29 साल के हुए चेतेश्वर पुजारा, ये हैं टॉप-10 पारियां
khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 3:24 PM
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम में मध्यक्रम बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बुधवार (25 जनवरी) को 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुजारा का जन्म गुजरात के राजकोट शहर में हुआ था। पुजारा ने अंडर-14 क्रिकेट में तिहरा और अंडर-19 में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर बता दिया था कि उनमें टीम इंडिया के लिए खेलना का माद्दा है।
पुजारा को वर्ष 2005 में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद वे घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की झड़ी लगाते रहे और पांच साल के इंतजार के बाद वर्ष 2010 में उनका चयन भारतीय टीम में कर लिया गया। राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद पुजारा नं.3 (वन डाउन) पर कप्तान की पहली पसंद बन गए। साल 2011 में घुटने की चोट के कारण वे टीम से बाहर हो गए, लेकिन उन्होंने एक के बाद एक तीन देशों के खिलाफ शतक लगाकर अपनी वापसी का जश्न मनाया।
इसी क्रम में पुजारा भारत की ओर से सबसे कम टेस्ट में 1000 रन पूरे करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। पुजारा को साल 2014 में विदेशी धरती पर संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वे 2015 में श्रीलंका दौरे पर लय हासिल करने में सफल रहे। पुजारा ने अब तक 43 टेस्ट में 49.33 के औसत से 11 अर्धशतक व 10 शतकों की बदौलत 3256 रन बनाए हैं।
पुजारा के पांच वनडे में 51 रन हैं। एक दिन पहले ही पुजारा की कप्तानी में शेष भारत ने रणजी चैंपियन गुजरात को हराकर ईरानी कप जीता था। पुजारा के पिता अरविंद पुजारा भी सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। पुजारा 13 फरवरी 2013 को पूजा पाबरी के साथ विवाह बंधन में बंध गए थे।
अब हम देखेंगे चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट करिअर के सभी 10 शतक :-[@ इस मामले में पांचवें स्थान पर आई कोहली-जाधव की जोडी]