बीजिंग। चीनी नौसेना का जहाज़ी बेड़ा 10 जून को अपनी यात्रा के 7वें पड़ाव यानी पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पहुंचा। वह पाकिस्तान में 4 दिवसीय औपचारिक यात्रा पर है। कराची बंदरगाह में आयोजित स्वागत रस्म में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। चीनी नौसेना के जहाज़ी बेड़े के कमांडर मेजर जनरल शंग हाओ ने जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास, नागरिको के लिए जहाज़ खोला जाना, डेक पर सत्कार समारोह और पेशेवर आदान-प्रदान करना आदि सिलसिलेवार मित्रवत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शंग हाओ ने विश्वास जताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से चीनी और पाक नौसेना के बीच पारंपरिक मैत्री, आपसी विश्वस और सहयोग मज़बूत होगा। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बेहतरीन संबंध को आगे बढ़ाया जाएगा।
पाकिस्तान की नौसेना के चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ एडमिरल मुहम्मद ज़काउल्लाह ने छांगछुन जहाज़ कीसवारी की। उन्होंने कहा कि चीनी नौसेना के जहाज़ी बेड़े की मौजूदा यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे सामंजस्यपूर्ण समुद्री विचारधारा प्रसारित होगी।
स्त्रोत-चाइना रेडियो इंटरनेशनल,बीजिंग
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इजरायली हमले से ईरान के साथ परमाणु समझौता करने में मिल सकती है मदद : ट्रंप
छात्र रहें तैयार, आज एनटीए जारी करेगा नीट यूजी 2025 का रिजल्ट
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: काली पट्टी बांधेगा ब्रिटिश शाही परिवार, रखा जाएगा एक मिनट का मौन
Daily Horoscope