• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

our special: दूसरी बार लखनऊ से दो महिला विधायक बनीं मंत्री

Second time two women legislators become minister from Lucknow - Lucknow News in Hindi

अभिषेक मिश्रा,लखनऊ। आजादी के बाद से पहली बार राजधानी की दो महिला विधायकों ने एक बार फिर एक साथ प्रदेश सरकार में मंत्री का ओहदा पाकर आधी आबादी का परचम बुलंद किया है। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली दोनों महिला विधायकों को मंत्री बन कर इस गौरव में चार चांद लगा दिए हैं। 1985 में कांग्रेस सरकार में कैंट विधायक प्रेमवती तिवारी व पूर्व विधानसभा से एमएलए स्वरूप कुमार बक्शी मंत्री बनी थी। इसके बाद अब बीजेपी सरकार में डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और स्वाति सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।1951 के बाद चुनाव इतिहास में दूसरी बार लखनऊ से एक ही पार्टी की तीन महिलाएं विधायक बनीं। पहली बार नौवीं विधान सभा के लिए 1985 में राजधानी से कांग्रेस की मलिहाबाद, पूर्व और कैंट विधानसभा से महिलाएं विधायक चुनी गईं। पूर्व विधानसभा क्षेत्र से स्वरूप कुमारी बक्शी, कैंट से प्रेमवती तिवारी और मलिहाबाद से कृष्णा रावत को जनता ने विधायक चुना। इनमें से प्रेमवती तिवारी और स्वरूप कुमारी बक्शी की योग्यता को देखते हुए तत्कालीन एनडी तिवारी सरकार में प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया। वहीं इस बार बीजेपी सरकार में यह मौका शिक्षाविद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह को मिला। कैंट विधानसभा क्षेत्र ही एक ऐसी सीट है जिससे अभी तक दो बार महिला विधायक चुनी गई हैं। दोनों ही मंत्री बनीं।
कैंट के मतदाताओं ने 1980, 1985 व 1989 में कांग्रेस की प्रेमवती तिवारी को लगातार तीन बार विधायक चुना। 1985 में प्रेमवती तिवारी को मंत्री बनाया गया। अब इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। डॉ. जोशी कैंट से 2012 और 2017 में एमएलए चुनी गईं।

जबकि दूसरी मंत्री स्वाति सिंह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं। बक्शी चार बार बनीं मंत्रीराजधानी की पूर्व विधानसभा सीट से चार बार विधायक बनीं स्वरूप कुमारी बक्शी को हर बार सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। बक्शी 1974, 1977, 1980 व 1985 में विधायक बनीं। इस दौरान वह 1974 से 1980 तक प्रदेश कैबिनेट में शिक्षा, गृहए हरिजन और समाज कल्याण मंत्री बनी और 1980 से 1989 तक संस्कृति विभाग की मंत्री बनाई गईं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second time two women legislators become minister from Lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: second time, two women, legislators, become, minister, lucknow, raita bahunguna joshi, swati singh , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved