• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा का उद्देश्य अराजकता फैलाकर सौहार्द बिगाड़ना: अखिलेश

BJPs aim is to spoil harmony by spreading anarchy: Akhilesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अराजकता फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार किसान की आय दुगनी नहीं कर सकती, नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती लेकिन भाजपा के मंत्री और उनके नेता किसानों को बीच सड़क रौंद सकते हैं। भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में बेलगाम होते जा रहे हैं। यह प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हैं। कहा कि लखीमपुर की घटना सबको याद है। अब मेरठ में भाजपा नेता द्वारा थार गाड़ी से युवक की कुचल कर हत्या कर दी गई। इसी तरह मेरठ के परीक्षितगढ़ में स्कूटी सवार दो दोस्तों को भाजपा नेता ने कुचल दिया।

योगी ने कहा कि सत्ता संरक्षित दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कन्नौज में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए गई राजस्व टीम पर पथराव किया गया। इसमें कई राजस्व कर्मी घायल हो गए हैं। इससे पहले कन्नौज में प्रशासन और भाजपा नेताओं के कारण शाक्य समाज के एक व्यक्ति की हत्या हो गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार प्रशासन खुद साजिश करके हत्याएं और हमले करवाता है। भाजपा नेताओं के गुंडे गुंडागर्दी करते हैं और उस गुंडागर्दी को प्रशासन अपनी मूक सहमति देता है। अभी पिछले दिनों ही जब एक यज्ञ में भाग लेने पर ऐसे ही अभद्र आचरण का प्रदर्शन भाजपाइयों ने किया था।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पुलिस तंत्र को सक्रिय करने के लिए समाजवादी सरकार में जो कदम उठाए गए उन्हें भाजपा सरकार में बर्बाद कर दिया गया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs aim is to spoil harmony by spreading anarchy: Akhilesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, samajwadi party, lucknow, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved