जयपुर। शहर में एक बार फिर आबादी क्षेत्र में रविवार देर रात बघेरा घुस आया। बघेरे ने हरमाड़ा थाना इलाके के भगवान नगर में कुमावतों की ढाणी में दो बकरों को निशाना बनाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में वन विभाग की टीम व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार भगवान नगर में कुमावतों की ढाणी निवासी छीतरमल के बाड़े में दो बकरें बंधे थे। सोमवार सुबह परिवार के लोग उठे तो बकरों के शव खेत में क्षत विक्षत अवस्था में पड़े मिले। घटनास्थल पर जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। इनके आधार पर बघेरे द्वारा इन मवेशियों का शिकार करने की बात कहीं जा रही है। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल मांगू सिंह ने बताया कि घटना को लेकर वन विभाग को जानकारी दे दी है। पगमार्क बघेरे के जैसे ही नजर आ रहे हैं। बघेरे के कॉलोनी में घुसने से स्थानीय लोग काफी डरे-सहमे हुए हैं।
गौरतलब है कि इससे पूर्व राजस्थान विश्वविद्यालय में भी पैंथर घुस आया था।
इसके अलावा जेएलएन मार्ग और स्मृति वन में भी पैंथर का मूवमेंट देखने में
आया था। इसके चलते कई दिन तक स्मृति वन को बंद रखा गया था। पिछले दिनों
जयपुरिया अस्पताल के पास भी पैंथर घुस आया था।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope