• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नारी निकेतन की नवविवाहित आवासनियों को सौंपी कन्यादान की राशि

Kanyadan amount handed over to newly married residents of Nari Niketan - Bikaner News in Hindi

-पगफेरे की रस्म के लिए बीकानेर आईं दोनों नव विवाहिताएं


बीकानेर।
नारी निकेतन द्वारा हाल ही में विवाहित दो आवासनियों को कन्यादान के रूप में मिली राशि शुक्रवार को अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू की मौजूदगी में सुपुर्द की गई।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि नव विवाहित उषा को 1 लाख 91 हजार तथा सोनाक्षी को एक लाख 86 हजार रुपए कन्यादान के रूप में प्राप्त हुए। यह राशि इनके नाम से एफडी बनवाकर आवासनियों को सुपुर्द की गई।
उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को आवासनियों के विवाह उपरांत शुक्रवार को पगफेरे की रस्म के लिए दोनों नव विवाहिताएं बीकानेर आई थी।

नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से संस्था की आवासनियों उषा एवं सोनाक्षी का 15 जुलाई को विवाह सम्पन्न करवाया गया। इससे पूर्व आवासनियां अपने परिवार के साथ भामाशाह रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव के घर गईं और पीहर पक्ष की रस्म अदायगी की। उल्लेखनीय है कि रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव आवासनियों की शादी की रस्म में साक्षी बने। इससे पहले नारी निकेतन में आई आवासनियों का नारी निकेतन के अधीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा स्वागत किया गया। अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि शादी के दौरान आवासनियों के लिए प्राप्त समस्त वस्त्र एवं आभूषण भी उनके ससुराल पक्ष के समक्ष आवासनियों को सुपुर्द किए गए।
इस दौरान संस्थान के अनिल कुमार बिस्सा, सन्तोष कुमार मेहरा, लोकेश जांगिड, विजेन्द्र सिंह राठौड़, नीलम पंवार, पुष्पा, इन्दुबाला महात्मा, पोन्नमा अन्ब्रहाम, सरोज, रेखा शर्मा तथा भामाशाह रवीन्द्र व्यास, सुनीता व्यास, बलविन्द्र यादव, विजयलक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanyadan amount handed over to newly married residents of Nari Niketan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, nari niketan, married, kanyadan, additional collector, ummed singh ratanu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved