• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रतापनगर के सिगमा बार, डिस्क और क्लब में बिजली चोरी पकड़ी गई, 8.42 लाख का जुर्माना

Electricity theft caught in Sigma Bar, Disc and Club of Pratapnagar, fine of 8.42 lakhs - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) की सतर्कता शाखा ने प्रतापनगर क्षेत्र स्थित सिगमा बार, डिस्क और क्लब में बड़ी विद्युत चोरी का खुलासा किया है। इस गंभीर अनियमितता के लिए ₹8,42,637 का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) बी.एल. शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में की गई। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (सतर्कता) द्वारा मौके पर की गई जांच में पाया गया कि EP-24 इलाइट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर लिए गए कनेक्शन (मीटर संख्या 4880642) में इनकमिंग और आउटगोइंग टर्मिनल को कॉपर वायर से जोड़कर मीटर बाइपास किया गया था, जिससे सीधे विद्युत चोरी की जा रही थी।
मौके पर वीसीआर संख्या 168860 भरी गई, मीटर जब्त कर कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्रवाई : इस कार्रवाई में अधिशाषी अभियंता (सी.डी.-8) अजय मीणा, सहायक अभियंता (एच-2) उमेश चौधरी और कनिष्ठ अभियंता दिनेश मीणा की मौजूदगी रही।
संबंधित उपभोक्ता पर लगाया गया ₹8.42 लाख का जुर्माना यदि निर्धारित समयावधि में जमा नहीं कराया गया, तो उनके विरुद्ध विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सतर्कता शाखा की चेतावनी : चोरी रुकेगी नहीं, पकड़े जाएंगे सब
अधीक्षण अभियंता बी.एल. शर्मा ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा विद्युत चोरी रोकने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। सभी सतर्कता अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निर्देशानुसार नियमित जांच अभियान चला रहे हैं। "विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश स्थापित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी,"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Electricity theft caught in Sigma Bar, Disc and Club of Pratapnagar, fine of 8.42 lakhs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: electricity theft, caught, sigma bar, disc and club, pratapnagar, fine, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved