भरतपुर। संभाग स्तरीय आर्मी भर्ती के तीसरे दिन करीब 6431 युवाओं ने दौड़ लगाई। इनमें से 792 युवाओं ने दौड़ में सफलता पाई। आर्मी भर्ती स्थल लोहागढ़ स्टेडियम पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अलवर ब्यूरो से आर्मी भर्ती के निदेशक कर्नल मोहनेश सिंह ने बताया कि सेना रैली भर्ती के तीसरे दिन कामां, नदबई तथा डीग के 8040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6431 युवाओं ने भर्ती दौ़ड़ में भाग लिया। इनमें से 792 युवाओं ने भर्ती दौड़ पास की। उन्होंने बताया कि और भर्ती स्थल व उसके आसपास दलालों की सेंधमारी रोकने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा आर्मी इंटेलिजेंस, पुलिस के अधिकारी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। आर्मी भर्ती में दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक माप दक्षता, मेडिकल के दौर से गुजरना होगा। जो इसमें सफल होंगे, उनकी लिखित परीक्षा 28 जनवरी को होगी। इसमें सफल होने वाले युवाओं को आर्मी में दाखिला दिया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इंदौर में रामनवमी पर हुआ बड़ा हादसा : एक मंदिर की बावड़ी की छत्त गिरी, 25 लोग दबे, 8को बचाया...देखें तस्वीरें
दुर्लभ बीमारियों के लिए दवाओं के आयात पर सीमा शुल्क से छूट
छत्रपति संभाजीनगर में गुटों के बीच झड़प, आगजनी व पथराव
Daily Horoscope