अजमेर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस राष्ट्रीय सेवा दल की राष्ट्रीय सभा में राहुल गांधी ने कहा कि जो हॉफ पैंट पहनकर, सुबह के समय लाठियां लेकर चलते हैं, वे सिर्फ नफरत फैला रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनका संदर्भ आरएसएस की देश भर में सुबह में लगने वाली 'शाखाओं' से था।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस प्यार व सौहार्द से देश को बदलना चाहती है।
उन्होंने कहा कि देश अब एक वैचारिक लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस व भाजपा नफरत फैला रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ एक विचारधारा है जो प्यार व शांति फैला रही है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 70 सालों में कोई विकास नहीं होने की बात बार-बार दोहराने पर भी निशाना साधा।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope