• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है : सुखदेव भगत

Constitution and constitutional institutions are being attacked: Sukhdev Bhagat - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड के लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने मंगलवार को रांची में पार्टी की ओर से आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को सफल और दूरगामी संदेश देने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस ने संविधान के मूल्यों के प्रति न सिर्फ अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को दोहराया है, बल्कि यह संकल्प लिया है कि जनमुद्दों की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने का आरोप लगाया। आईएएनएस से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये दोनों संगठन चूहे की तरह संवैधानिक प्रावधानों को कुतर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल के तौर पर अपने दायित्वों के प्रति सजग है। रांची की रैली में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेताओं ने यह संकल्प दोहराया है कि भारत की शासन पद्धति गांधी और संविधान के अनुसार संचालित होनी चाहिए। देश गोडसे और नागपुर के विचारों से नहीं चलेगा। यह एक सैद्धांतिक लड़ाई है और इस लड़ाई को हम जमीन पर आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की बात हो या फिर जनता से संबंधित दूसरे मुद्दे, हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार है।

भगत ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए अखिल भारतीय मुहिम का आगाज किया, जिसे हमें आगे लेकर जाना है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में रांची में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की भूमिका पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्षों की न सिर्फ ताकत बढ़ेगी, बल्कि उन्हें अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। जिलाध्यक्ष प्रदेश में संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का काम करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Constitution and constitutional institutions are being attacked: Sukhdev Bhagat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, jharkhand, congress mp, sukhdev bhagat, save constitution rally\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved