श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार शाम से लेकर तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा, ‘‘कल शाम से मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।’’
राज्यभर में न्यूनतम तापमान में सुधार जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, पहलगाम में 0.5 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से एक डिग्री ेसेल्सियस नीचे रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे और लेह में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
जम्मू और कटरा दोनों जगहों का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बटोटे में रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, बनिहाल में 5.9 डिग्री, भदरवाह में 6.9 डिग्री और उधमपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- 'अगर हम पर हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ आप पर टूट पड़ेगी'
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : कितने शवों के डीएनए टेस्ट मैच हुए?
पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Daily Horoscope