हमीरपुर। ग्राम पंचायत दरबयाड के हिम्मर गांव में एक मकान गिर जाने से 3 लोग उसमें दब गए सूचना मिलते ही प्रशासन के अलावा स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उनका उपचार सिविल अस्पताल भोरंज में चल रहा है। घायलों मे लक्ष्य और अक्षय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सविता को अल्ट्रासाउंड के लिए हमीरपुर भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही भोरंज के विधायक सुरेश कुमार , तहसीलदार बमसन टौणीदेवी आशीष शर्मा, पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी दुर्गादास मौके पर पहुंचे। तहसीलदार आशीष शर्मा का कहना है कि हिम्मर गांव की कमलेश कुमारी का स्लेटपोश कच्चा मकान भारी वर्षा से गिर गया। उन्होंने पटवारी आशीष कुमार सहित परिवार को फौरी राहत के रूप में 5,000 की नगद राशि प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि करीब 50,000 के नुकसान का आकलन बनाया गया है। दरबयाड पंचायत की प्रधान अंजना कुमारी ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने बारे आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी को मिलेगा एक और देश का सर्वोच्च सम्मान, ब्राजील में 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से होंगे सम्मानित
1500 करोड़ की धोखाधड़ी : मुख्य आरोपी सैयद जियाजुर रहमान 7 दिन की ईडी हिरासत में
सरकार को वित्त वर्ष 2025 के लिए 3 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 5,304 करोड़ रुपए का लाभांश मिला
Daily Horoscope