चंडीगढ़। संविधान निर्माता, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ‘सम्मान अभियान’ के तहत मंगलवार को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि लाल सिंह आर्य ने बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को साझा किया। वहीं राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को समर्पण, संघर्ष और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने ही सही मायने में बाबा साहेब का सम्मान किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के छह नेशनल कार्यक्रम हैं जिसके तहत बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती देश भर मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा भारत का कोई भी ऐसा राजनीतिक दल नहीं है जिसके राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाती हो। इसका मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए बाबा साहेब अंबेडकर विश्वास का केंद्र है इवेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, पार्टी का स्थापना दिवस बूथों पर मनाती है उसी प्रकार से बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है।
लाल सिंह आर्य ने कहा कि 13 अप्रैल को पूरे भारत में जहां भी बाबा साहेब के स्टेच्यू हैं वहां पर भाजपा कार्यकताओं ने स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव कार्यक्रम किए। उन्होंने कहा कि 14 हजार 619 जगहों पर दीपोत्सव और स्वच्छता अभियान चला जिसे सरल पोर्टल पर भी अपलोड किया गया है। आर्य ने कहा कि 4 लाख 20 हजार 500 लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और 4 लाख 66 हजार 754 लोगों ने - दीपोत्सव में भाग लिया। आर्य ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब का जन्मोत्सव 47 हजार 850 स्थानों पर देश भर में मनाया है।
लाल सिंह आर्य ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस पार्टी ने षड़यंत्र के तहत सिखों की हत्या करवाई और उनकी दुकानें व घर जलाने का काम किया। कांग्रेस की तर्ज पर ही अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी के गुंडे वक्फ कानून के विरोध में आगजनी करा रहे हैं जोकि ठीक नहीं है।
लाल सिंह आर्य ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे या कोई भी बड़ा नेता बाबा साहेब की दीक्षा भूमि पर नहीं गए। आर्य ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं उससे साफ है कि राहुल गांधी झूठ की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को हाथ में लेकर चलने से संविधान का सम्मान नहीं होता। संविधान का सम्मान सही मायने में मोदी सरकार कर रही है। भाजपा बाबा साहेब का सम्मान करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर लोगों के बीच बाबा साहेब की शिक्षाओं को पहुंचा रही है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, जवाबदेही तय करने पर दिया जोर
ट्रंप ने भारत-पाक सीमा तनाव पर कहा, "दोनों देश सुलझा लेंगे"
अहमदाबाद और सूरत में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 से अधिक हिरासत में
Daily Horoscope