• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गुजरात में रूपानी के मुख्यमंत्री और पटेल के उपमुख्यमंत्री बने रहने की उम्मीद

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में बने रहने के बाद विजय रूपानी और नितिन पटेल के क्रमश: गुजरात के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहने की उम्मीद है। लेकिन कुछ अन्य की भी शीर्ष पद पर नजर बनाए रखने की बात कही जा रही है। भाजपा सूत्रों ने बुधवार को कहा कि रूपानी की जगह चाहने वालों में गुजरात में नरेंद्र मोदी सरकार में रहने वाले मंत्री शामिल हैं। भाजपा में रूपानी और पटेल को 2019 के आम चुनाव तक पदों पर बनाए रखने की संभावना दिख रही है।
सूत्रों ने कहा कि रूपानी पार्टी में एक स्वीकार्य चेहरा हैं और भाजपा ने उनके गृह जनपद में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बार-बार 150 सीटों पर जीत के दावों के बाद भी भाजपा के सीटों की संख्या 100 तक नहीं पहुंचने से रूपानी व पटेल के खिलाफ शिकायतें भी हैं। भगवा पार्टी को सौराष्ट्र इलाके में पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ जिलों में यह एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Rupani, Nitin Patel likely to continue as Gujarat CM, Deputy CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay rupani, nitin patel, gujarat chief minister, gujarat deputy chief minister, bjp, gujarat elections, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved