• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सनातन का अपमान संविधान का अपमान है, कब तक चुप रहेंगे सोनिया और राहुल - अनुराग ठाकुर

Insulting Sanatan is an insult to the Constitution, how long will Sonia and Rahul remain silent - Anurag Thakur - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म पर लगातार टीका-टिप्पणी को संविधान का अपमान बताते हुए आरोप लगाया है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस से ज्यादा अपमान शायद ही किसी ने किया है।
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने आगे कहा, "ये लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्या संविधान का अनुच्छेद 25 इन्हें किसी भी धर्म या लोगों का अपमान करने की इजाजत देता है? किस अधिकार से यह लोग यह सब कह रहे हैं और सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब तक इस अपमान पर चुप क्यों हैं?"

कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए ठाकुर ने आगे कहा, "एक ओर राहुल गांधी विदेश जाकर भारत में संविधान की दुहाई देते हैं। दूसरी ओर उनके सहयोगी यहां देश में एक नहीं बल्कि बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे यह कहा, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घमंडिया एलायंस के एक नेता ने कहा है "इनका जी-20"। यह देश का जी-20 था और हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली डिक्लेरेशन बेहद सफल हुआ।

ठाकुर ने आगे कहा, "कुछ लोगों का एकमात्र काम भ्रम फैलाना है। उन्हें भ्रम फैलाने दीजिए। सच्चाई यह है कि भारत सदैव मदर ऑफ डेमोक्रेसी था और रहेगा। लेकिन, आज पूरा विश्व राइजिंग इंडिया की ताकत देख रहा है।

चाहे वह चंद्रयान मिशन की सफलता हो या जी-20 प्रेसीडेंसी की सफलता हो सभी ने भारतीयों का सिर ऊंचा किया है। हम आज वॉइस ऑफ द ग्लोबल साउथ बने हैं। भारत से यूरोप तक इकॉनॉमिक कॉरिडोर बनाने का फैसला हुआ है। इससे अपार संभावनाएं पैदा होंगी। आज पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद से देख रहा है।"

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कैसे चुनाव दर चुनाव इनके पार्टनर्स एक दूसरे से कन्नी काट रहे हैं। इसका सबसे जीवंत उदाहरण पंजाब और हरियाणा में देखने को मिला। पिछली बार भी उन्होंने महागठबंधन बनाया था।

चोला बदलने से कुछ नहीं होता। इनके चेहरे वही हैं। कोई चारा घोटाला वाला है, कोई नेशनल हेराल्ड घोटाला वाला। कोई 2जी घोटाला वाला है, तो कोई अंतरिक्ष घोटाला वाला है। इनमें कोई बेल पर है तो कोई जेल में रहकर आया है। जनता इन सभी को पहले से जानती पहचानती है। इनके चाल चरित्र और चेहरे वही हैं।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Insulting Sanatan is an insult to the Constitution, how long will Sonia and Rahul remain silent - Anurag Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, union minister, anurag thakur, sanatan dharma, babasaheb bhimrao ambedkar, congress, sonia gandhi, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved