• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री भंडारी का निधन

Former Sikkim CM Nar Bahadur Bhandari passes away - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। भंडारी के परिवार में पूर्व सांसद उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। वह सिक्किम संग्राम परिषद पार्टी के संस्थापक थे। वह पहले गोरखा नेता थे जिन्होंने किसी राज्य की कमान संभाली थी। वह 1979 और 1994 में सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे। सिक्किम हाउस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्राइमस अस्पताल में उनका निधन हुआ।’’


अधिकारी ने कहा कि रीढ़ संबंधी शिकायत पर उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी हुई थी। इस बीच रविवार को शाम 4.30 बजे हृदयाघात की वजह से उनका निधन हो गया। भंडारी का जन्म 5 अक्टूबर 1940 को पश्चिम सिक्किम के मालबासे गांव में हुआ था। उन्होंने 1967 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह 1979 में सिक्किम के दूसरे मुख्यमंत्री बने। उसके बाद से 1994 तक वह राज्य मुख्यमंत्री रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Sikkim CM Nar Bahadur Bhandari passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former sikkim cm, nar bahadur bhandari, passes away, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved