• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 11

ऐसा दिखा चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा, देखें 10 शहरों की तस्वीरें

नई दिल्ली। 27 जुलाई की रात भारत सहित दुनिया के कई देशों में लोगों ने सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का दीदार किया। ग्रहण के दौरान बदलते चंद्रमा के रंग और रूप को देखकर लोग काफी उत्सहित रहे। भारत में रात एक बजे पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू हुआ था, इस दौरान चांद पूरी तरह लाल हो गया। ‘ब्लड मून’ इसके रंग की वजह से कहा जाता है। जब पूर्ण चंद्रग्रहण होता है तभी ब्लड मून होता है। इस समय चांद बेहद खूबसूरत लगता है।
इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के बिल्कुल केंद्र से उत्तर दिशा से होकर गुजरा। कई लोगों ने इंटरनेट के जरिए चंद्र ग्रहण 2018 का लाइव स्ट्रीम देखा। हालांकि बारिश और प्रदूषण की वजह से कई शहरों में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आया। आपको बता दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को दिखाई दिया था। इतना लंबा चंद्र ग्रहण 152 साल बाद लगा है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पूरा लाल दिखाई दे रहा था।

ये चंद्रग्रहण काफी देर तक रहा। पुरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी थीं, तो इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले हुए थे। भारत में शुरुआत में तो आंशिक चंद्रग्रहण ही रहा लेकिन बाद में इसने पूर्ण चंद्रग्रहण का रूप ले लिया। देश के कई हिस्सों में चांद के कई तरह के नजारें देखने को मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blood Moon in India, watch Lunar eclipse 2018 live stream, Chandra Grahan as it happened
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandra grahan 2018, skygazers, chandra grahan, blood moon, longest total lunar eclipse of 21st century, lunar eclipse 2018, lunar eclipse, blood moon in india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

2 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved