चंडीगढ़। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में रविवार को अल सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने जमकर बारिश का आनंद उठाया। वहीं सड़कों पर जलभराव होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को इस मानसून सीजन की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर में बीते 24 घंटों में 158.5 एमएम बारिश हुई। जो कि इस सीजन की सबसे अधिक बारिश है। बुलेटिन के अनुसार शनिवार रात 8.30 बजे से सुबह 8.30 बजे तक 28.8 एमएम बारिश हुई। वहीं रविवार 8.30 बजे से शाम 5.30 तक 129.7 एमएम बारिश हुई । ऐसे में 1 जून से अब तक 455.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 39.6 फीसदी कम है। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड़ पर 124.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को लगातार हुई बारिश की वजह से तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे मौसम में ठंडक रही। वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ में 15 अगस्त तक बारिश होने की उम्मीद जताई है।
ट्राइसिटी की सड़कों पर जलभराव ने किया परेशान:
चंडीगढ़, जीरकपुर और मोहाली की सड़कों पर पानी भर गया। मोहाली के फेज -1 में एचएम मकानों में बारिश का पानी घुस गया। इस वजह से वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। पंचकूला में भी कई जगह जलभराव की स्थिति है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस हफ्ते चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में अच्छी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी:
शहर में हो रही बारिश की वजह से कई जगह जल भराव हुआ और कई कालोनियों में लोगों के घरों में पानी घुस आया। ऐसे में विभाग ने लोगों को सावधानी से गाड़ी चलाने की नसीहत दी। एडवायजरी जारी करके लोगों को धीरे वाहन चलाने की सलाह दी गई। इस मौके जिला न्यायालय सेक्टर 43 रोड के सामने और सेक्टर 38/40 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 38 पश्चिम /39, सेक्टर 36/37 लाइट प्वाइंट, एलांते मॉल से कॉलोनी नंबर 4 लाइट प्वाइंट, सेक्टर 20/30 लाइट प्वाइंट में जलभराव हुआ। इस वजह से वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं सेक्टर 31 में सड़क धंसने की वजह से स्कूल की बस इसमें फंस गई। वहीं शहर में कई जगह पेड़ भी गिरे।
इस बार बारिश सामान्य से 39.6% कम रही:
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। ऐसे में 1 जून से अब तक 455.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 39.6 फीसदी कम है। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड़ पर 124.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पूरे शहर में बारिश एक समान नहीं है। कभी दक्षिण के एक सेक्टर में तो कभी पंचकूला से सटे इलाके में बारिश हुई। इस बार मानसून सीजन में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम अलर्ट पर है। सड़कों और गलियों की सफाई की जा रही है। इसके अलावा पटियाला के राव के किनारों की भी सफाई की गई है। वहीं, बारिश के दौरान सभी विभाग मिलकर काम करते हैं। अगर बारिश के कारण किसी इलाके में जलभराव की समस्या होती है तो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अलर्ट किया जाता है।
आगे मौसम का हाल:
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को बारिश की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ईरान-इजरायल सीजफायर उल्लंघन पर ट्रंप भड़के, 'दोनों को शांत होना होगा, वरना सब खत्म हो जाएगा'
इजरायली हमलों से ईरान में अब तक 606 लोगों की मौत, 5,300 से अधिक घायल
बांग्लादेश : शेख हसीना के खिलाफ फिर से मुकदमे, 1 जुलाई से सुनवाई शुरू
Daily Horoscope