चंडीगढ़। बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने का झांसा देकर शातिर ठगों ने एक व्यक्ति से 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को फोन कर बताया कि उसके बेटे को आतंकी गतिविधि में संलिप्तता के चलते पकड़ा गया है। मामले में उसको गिरफ्तार नहीं करने के लिए पैसे लिए गए। पीड़ित के बयान पर साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सैक्टर-36 निवासी जगमोहन सिंह नंदा ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा डॉक्टर है और वह एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने हैदराबाद गया था। शिकायतकर्ता को एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल की और जैसे ही उसने कॉल रिसीव की। वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति दिखाई दिया। ठगों ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके बेटे को आतंकी गतिविधि में संलिप्तता के चलते पकड़ा गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
इस पर शिकायतकर्ता ने अपने बेटे को फोन किया। लेकिन, हैदराबाद में एक सेमीनार में व्यस्त होने के कारण उसने कॉल नहीं उठाया। जिसके चलते शिकायतकर्ता उनके जाल में फंस गया। जालसाज ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने और उसे रिहा करने के लिए पैसे की मांग की। धोखेबाजों ने उसके बेटे को रिहा करने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराए।
कथित तौर पर शिकायतकर्ता ने अपने बेटे की सुरिक्षत रिहाई के लिए जालसाजों द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में कुल 1.12 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में शिकायतकर्ता के बेटे ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वह हैदराबाद में बिल्कुल ठीक है। इस पर शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उसे ऑनलाइन ठगों ने ठगा है।
शिकायतकर्ता ने सैक्टर-17 स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और तथ्यों की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब साइबर पुलिस उन खातों की जांच कर रही है, जिनमें शिकायतकर्ता द्वारा पैसे ट्रांसफर किए गए थे ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गाजियाबाद के मुरादनगर में एनकाउंटर, पुलिस ने घायल इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन : बाड़मेर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 31 गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में होटल व्यवसायी की आत्महत्या के आरोपी 4 ब्याज माफिया गिरफ्तार
Daily Horoscope