मुंबई। लॉस एंजेलिस में लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों पर कुछ ढील दी गई है और जिम वगैरह भी खोले गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इस बात से बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें आखिरकार एक लंबे समय के बाद जिम में दोबारा कसरत करने का मौका मिल रहा है। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सनी फेस मास्क के साथ नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपने पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "तीन महीनों के बाद आखिरकार जिम खुल गए हैं।"
सनी फिलहाल अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों निशा, अशर और नोह के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं।
कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में ही सनी अपने पति और बच्चों के लिए अमेरिका चली गई थीं क्योंकि उनका मानना था कि महामारी के दौरान वह भारत के मुकाबले अमेरिका में ही ज्यादा सुरक्षित हैं। (आईएएनएस)
पसीने की गाढ़ी कमाई से खरीदी जाती है ज्वैलरी, इन उपायों से रखें सुरक्षित
80% सटीकता के साथ घातक हृदय रोग का पता लगा सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल
जानवरों में अधिक वायरस फैलाते हैं इंसान - अध्ययन
Daily Horoscope