• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह आपकी धन-संपत्ति में इजाफा हो सकता है। भाग्य के चलते आपको अपने कार्यो में सफलता मिलती रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय परेशानी देने वाला हो सकता है। कार्य की अधिकता के चलते तनाव बढ़ सकता है। इसलिए तनाव को अपने पर हावी न होने दें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। 31 तथा 1 तारीख को अपने कार्यो के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ कुछ कमजोर रह सकता है। मगर आप अपनी मेहनत के बल पर कार्यो में सफलता प्राप्त कर लेंगे। किसी बात को लेकर भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, अत: सचेत रहें। धन के लिहाज से आपके लिए यह हफ्ता अच्छा प्रतीत हो रहा है, अचानक धन प्राप्ति के मार्ग उजागर हो सकते हैं। विवाह हेतु इच्छुक जातकों की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। धनु लग्नराशि : इस सप्ताह काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, चोट-चपेट तथा पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं हो सकती हैं। धन को लेकर स्थितियां नाजुक बनी रह सकती है। होने वाले धन लाभ में अचानक रुकावटें देखने को मिल सकती हैं। दैनिक वातार्लाप में अपनी वाणी पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा स्थितियां आपके प्रतिकूल जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल

यह भी पढ़े

Web Title-Know your weekly horoscope based on your Ascendant sign from 14 to 20 November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weekly horoscope, lagna rashi, 14 to 20 november, kalashanti astrologyweekly, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved