• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए

Divyanka Tripathi expressed her grief for her husband, saying, You should be recognized for your work. - Television News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति-अभिनेता विवेक दहिया के साथ रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' नजर आ रही हैं। शो के दौरान अभिनेत्री पति विवेक दहिया के करियर के बारे में बात करते हुए काफी भावुक नजर आई और रो पड़ी। अभिनेत्री का कहना है कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि उनका स्टारडम उनके पति विवेक दहिया के करियर में रुकावट बना है। शो में बातचीत के दौरान दिव्यांका ने पति की तारीफ करते हुए कहा कि विवेक अच्छे डांसर और एक्टर दोनों हैं और उन्हें अपने काम के लिए पहचान मिलनी चाहिए। दिव्यांका ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि लोग विवेक को 'दिव्यांका के पति' के तौर पर पहचानते हैं। भावुक होते हुए एक्ट्रेस ने पूछा, "ये सब कब बंद होगा?"
विवेक ने तुरंत अपनी पत्नी को समझाया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें दिव्यांका से जुड़े होने पर कोई बोझ महसूस नहीं होता। उन्होंने कहा, "मुझे तुम्हारा पति होने पर गर्व है।"
दिव्यांका और विवेक की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी।
दिव्यांका उस वक्त टीवी की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं और इशिता भल्ला का किरदार निभा रही थीं, जबकि विवेक ने शो में एसीपी अभिषेक सिंह के रूप में एंट्री की थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने साथ में 'नच बलिए 8' में भी हिस्सा लिया था।
कपल इन दिनों रियलिटी शो 'धमाल विद पति, पत्नी और पंगा' में नजर आ रहा है। यह शो सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्ते और मस्ती पर आधारित है, जिसमें दिव्यांका और विवेक की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। 'सीजन 2' में नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के खास एपिसोड आए हैं।
शो में मनोज तिवारी (अपनी पत्नी सुरभि के साथ छठ पूजा विशेष के लिए) के अलावा अविनाश, ईशा, विवेक, दिव्यांका और राहुल वैद्य जैसी हस्तियां नजर आई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divyanka Tripathi expressed her grief for her husband, saying, You should be recognized for your work.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divyanka tripathi, dhamaal with pati patni aur panga, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved