• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है

Genelia Deshmukh cried profusely the night before her son Ryan birth, saying, I had no idea what was coming next. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने बेटे रियान के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और उन पलों को याद किया, जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं। उन्होंने बताया कि रियान के जन्म से एक रात पहले वह काफी भावुक हो गई थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आने वाली जिंदगी कैसी होगी। उस रात वह अपने पति और अभिनेता रितेश देशमुख के गले लगकर काफी रोई थीं। जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर रियान के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 24 नवंबर की रात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ''मुझे आज भी 24 नवंबर की रात याद है। मैं प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में थी और मुझे बताया गया था कि मेरा बच्चा 25 नवंबर को इस दुनिया में आएगा। मुझे खुद भी नहीं पता था कि इसका असल मतलब क्या है। उस रात मैं तुम्हारे बाबा की बाहों में खूब रोई थी, क्योंकि मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे मेरे लिए क्या होने वाला है।'' जेनेलिया ने आगे बताया कि उस दिन सिर्फ रियान का ही जन्म नहीं हुआ था, बल्कि उसी दिन उनका भी एक नए रूप में जन्म हुआ था। वह मां बनी थीं और यह पल उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गया।
उन्होंने लिखा, ''फिर 25 नवंबर आया और एक नन्हे बच्चे का जन्म हुआ, साथ ही एक मां का भी जन्म हुआ। काश मैं तुम्हें समझा पाती कि यह दिन मेरे लिए कितना मायने रखता है, लेकिन शायद मैं कभी ऐसा नहीं कर पाऊंगी। क्योंकि यह मेरी और तुम्हारे बाबा की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।''
जेनेलिया ने अपने पोस्ट में बेटे के लिए प्यार जाहिर करते हुए आगे लिखा, ''चाहे जिंदगी तुम्हें किसी भी हाल में और कहीं भी ले जाए, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुमने मुझे 'आई' का टाइटल दिया और अब मैं अपनी पूरी जिंदगी इस टाइटल पर खरी उतरने की कोशिश करती रहूंगी।''
बता दें कि जेनेलिया और रितेश देशमुख ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद 25 नवंबर 2014 को उनके घर पहले बेटे रियान का जन्म हुआ। इसके बाद जून 2016 में दोनों दूसरी बार माता-पिता बने और उनके छोटे बेटे राहिल का जन्म हुआ। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करते रहते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Genelia Deshmukh cried profusely the night before her son Ryan birth, saying, I had no idea what was coming next.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: genelia deshmukh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved