• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्दियों में मायके आईं मां यमुना, खरसाली के खुशीमठ में 6 महीने तक होंगे दर्शन

Mother Yamuna returns to her home for winter; darshan will be available for six months at Khushi Math in Kharsali. - Puja Path in Hindi

सर्दियों की दस्तक के साथ ही जब हिमालय बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेता है, तो यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाते हैं लेकिन मां यमुना के दर्शन बंद नहीं होते हैं क्योंकि मां अपने मायके खुशीमठ की ओर प्रस्थान करती हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मां यमुनोत्री की पालकी को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का खास वीडियो पोस्ट कर लिखा, सर्दियों के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की पारंपरिक पालकी को खरसाली गांव के पुराने खुशी मठ में स्थापित किया जाता है। सर्दियों के महीनों में यह पवित्र मंदिर मां यमुना को समर्पित पूजा और धार्मिक परंपराओं का केंद्र बना रहता है।उन्होंने लिखा, सर्दियों की तीर्थयात्रा के दौरान भक्त मां यमुना के दर्शन करने और पवित्र मंदिर की समृद्ध धार्मिक परंपराओं से जुड़ने के लिए खरसाली जा सकते हैं और हिमालय के शांत, दिव्य और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कर सकते हैं।भाई दूज के पावन अवसर पर ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गढ़वाली धुनों और जयकारों के बीच मां यमुना की उत्सव डोली- पारंपरिक पालकी मां यमुनोत्री के नीचे उतरती है। यह डोली सिर्फ एक यात्रा नहीं है बल्कि एक बेटी की अपने मायके वापसी है।दरअसल, खरसाली को मां यमुना का मायका भी माना जाता है, जिस वजह से मां यमुना की यह पालकी खरसाली गांव पहुंचती है, जिसे खुशीमठ के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थित है प्राचीन शनिदेव मंदिर, जहां मां यमुना के भाई शनिदेव विराजमान हैं।ऐसी मान्यता है कि भाई शनिदेव खुद अपनी बहन को लेने यमुनोत्री जाते हैं और पूरे सम्मान के साथ अपने घर लाते हैं। अगले छह महीने तक, जब तक अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री के कपाट दोबारा नहीं खुलते, मां यमुना यहीं अपने भाई के घर अपने मायके में विराजमान रहती हैं। पूरा खरसाली गांव इस दौरान मां की भक्ति, पूजा और उत्सव में डूबा रहता है। खुशीमठ मंदिर में छह महीनों तक नित्य पूजा चलती है, जिसमें स्त्री सूक्त, पुरुष सूक्त और रुद्र सूक्त के पाठ किए जाते हैं। उनियाल वंशज (भारत ध्वज गोत्र) के पुजारी छह महीने खरसाली में और छह महीने यमुनोत्री धाम में मां की सेवा करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mother Yamuna returns to her home for winter; darshan will be available for six months at Khushi Math in Kharsali.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khushi math in kharsali, khushi math, mother yamuna, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved