• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा। यात्राओं के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा व्यर्थ का तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां गड़बड़ा सकती हैं, अत: एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना उचित रहेगा। हफ्ते के अंत में अचानक धनलाभ हो सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता मिल सकती है। सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह आपको धन को लेकर चल रही चिंताए कम हो सकती हैं। आर्थिक आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। लिवर और आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो, विशेष ख्याल रखें। वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी बरतें। हफ्ते का मध्य व्यर्थ की भागदौड़, खर्चे तथा चिंताएं दे सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्य करते रहें। कार्यक्षेत्र से संबंधित नए प्रॉजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी तथा एक नए जोश और उत्साह के साथ सभी कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों को हफ्ते के मध्य भाग में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें - मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...

यह भी पढ़े

Web Title-Know your weekly horoscope based on your Ascendant sign from 14 to 20 November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weekly horoscope, lagna rashi, 14 to 20 november, kalashanti astrologyweekly, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved