• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी

Before feeding nutmeg to children, learn its benefits and side effects; excessive consumption can be problematic. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय रसोई में जायफल का इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए लंबे समय से होता आया है। इसे घरेलू नुस्खों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। खासकर बच्चों की सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और भूख से जुड़ी परेशानियों में जायफल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती रही है। हालांकि जब बात नवजात या छोटे बच्चे की हो, तो किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले यह समझना जरूरी है कि उससे बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं हो सकता। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, जायफल में कई तरह के प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मायरिस्टिसिन, यूजेनॉल, सैबिनीन और दूसरे ऑयल शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें लिग्नान और पॉलीफेनॉल जैसे पौधों से मिलने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। ये सभी शरीर पर अलग-अलग तरह से असर डालते हैं। जायफल का सबसे बड़ा गुण एंटीऑक्सिडेंट होना है। शरीर में रोजाना कई कामों के दौरान ऐसी चीजें बनती हैं, जो शरीर के छोटे-छोटे हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन्हें फ्री रेडिकल्स कहा जाता है। एंटीऑक्सिडेंट इनसे होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं। जायफल खिलाने से बच्चे की बीमारी से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शरीर में चोट, जलन या बीमारी होने पर सूजन पैदा हो सकती है। ऐसे में इसे दर्द और सूजन से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। शिशु के कान दर्द, पेट दर्द या किसी दूसरी परेशानी में जायफल का लेप लगाने से आराम मिलता है लेकिन चिकित्सक उपचार भी जरूरी है।
पारंपरिक घरेलू नुस्खों में जायफल को पेट से जुड़ी परेशानियों, गैस और अपच के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसकी ज्यादा मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। इसमें मौजूद मायरिस्टिसिन नाम का तत्व ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर जहर जैसा असर पैदा कर सकता है। इससे उल्टी, घबराहट, बेचैनी, बहुत ज्यादा नींद, दिल की धड़कन तेज होना और गंभीर मामलों में बेहोशी जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए जायफल को कूटकर, शहद या घी में मिलाकर शिशु को चटाना सुरक्षित नहीं है।
नवजात या छह महीने से कम उम्र के बच्चे को मां के दूध या फॉर्मूला दूध के अलावा कोई चीज देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Before feeding nutmeg to children, learn its benefits and side effects; excessive consumption can be problematic.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: side effects, children, nutmeg
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved