• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाइजीरिया में अगवा 2 भारतीय रिहा

two indians abducted in nigeria released - World News in Hindi

नई दिल्ली। नाइजीरिया में पिछले महीने अगवा किए गए दो भारतीयों को शनिवार को रिहा कर दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, बेनू राज्य से 29 जून को अगवा किए गए मंगापुदी श्रीनिवास और कौशल अनीश शर्मा को सुबह 10.30 बजे के आसपास रिहा कर दिया गया। स्वरूप ने कहा कि रिहा होने के बाद दोनों व्यक्तियों ने अपने-अपने परिजनों से बात की है।
उन्होंने कहा कि शर्मा की पत्नी ने सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया है। श्रीनिवास और शर्मा बेनू सीमेंट कंपनी में काम पर जा रहे थे, जहां से उनका अपहरण कर लिया गया। यह कंपनी डेनगॉट समूह के स्वामित्व वाली है। डेनगॉट समूह नाइजीरियाई बहुराष्ट्रीय औद्योगिक समूह है जो पश्चिम अफ्रीका में सबसे बडा समूह है। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-two indians abducted in nigeria released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indians, abduction, nigeria, release, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved