• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रवासी ने फंदा लगाकर दी जान

The expatriate life by the noose - Una News in Hindi

ऊना(ममता भनोट)। पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत रायपुर ढ़ाडा के ईंट भट्ठे पर कार्यरत 24 वर्षीय प्रवासी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र राम सिमरन निवासी गांव सियूली डाकघर शिवगढ़ तहसील महाराजगंज रायबरेली यूपी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद एएसपी मदन लाल कौशल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र पिछले वर्ष से रायपुर ढ़ाडा स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत था और अपने भाई व जीजा के साथ परिवार सहित रहता था। रोजाना की तरह सुरेंद्र रविवार रात अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा न खुला, तो बड़े भाई रामचंद्र ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई हरकत न होने पर दरवाजा तोडऩे पर पाया कि सुरेंद्र फंदे पर झूल रहा है। इसकी सूचना रामचंद्र ने मैहतपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। वहीं बड़े भाई से भी पूछताछ की जा रही है।

[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The expatriate life by the noose
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: expatriate, life, noose, una news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved