ऊना(ममता भनोट)। पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत रायपुर ढ़ाडा के ईंट भट्ठे पर कार्यरत 24 वर्षीय प्रवासी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र राम सिमरन निवासी गांव सियूली डाकघर शिवगढ़ तहसील महाराजगंज रायबरेली यूपी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद एएसपी मदन लाल कौशल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया।
युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र पिछले वर्ष से रायपुर ढ़ाडा स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत था और अपने भाई व जीजा के साथ परिवार सहित रहता था। रोजाना की तरह सुरेंद्र रविवार रात अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा न खुला, तो बड़े भाई रामचंद्र ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई हरकत न होने पर दरवाजा तोडऩे पर पाया कि सुरेंद्र फंदे पर झूल रहा है। इसकी सूचना रामचंद्र ने मैहतपुर पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। वहीं बड़े भाई से भी पूछताछ की जा रही है।
[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]