• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऊना जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने रणधीर शर्मा को बनाया विशेष पर्यवेक्षक

BJP Appoints Randhir Sharma as Special Observer for Una Zila Parishad Elections - Una News in Hindi

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव की पूरी प्रक्रिया के संचालन एवं समन्वय के लिए पहले से नियुक्त वरिष्ठ नेताओं सतपाल सिंह सत्ती (विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), राजेश ठाकुर (विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष), शाम मिन्हास (जिलाध्यक्ष) तथा विशाल चौहान (जिला सह प्रभारी) के साथ अब रणधीर शर्मा को भी विशेष पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मजबूती, सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर प्रदेश के प्रत्येक स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Appoints Randhir Sharma as Special Observer for Una Zila Parishad Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: una zila parishad election, bjp, rajeev bindal, randhir sharma, special observer, satpal singh satti, rajesh thakur, shyam minhas, vishal chauhan, himachal pradesh bjp, una news, district council election, bjp organization, political news, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved