• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश : ऊना में बड़ा हादसा; खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 50 घायल

Himachal Pradesh: Major accident in Una; truck carrying devotees falls into ditch, injuring 50 - Una News in Hindi

ऊना । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में करीब 50 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी शामिल हैं। सभी घायल हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी श्रद्धालु दो दिन पहले पीर निगाह मंदिर में माथा टेकने और भंडारा करने के लिए आए थे। मंगलवार सुबह वे पीर निगाह से माता नैना देवी के दरबार के दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक मोड़ के पास खाई में पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया।
हादसे में घायल हुए 30 लोगों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, "हमारे पास लगभग 30 घायल आ चुके हैं। इसमें से एक घायल की स्थिति काफी नाजुक है, उसे प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया है। बाकियों का उपचार चल रहा है। हमारी सभी डॉक्टर्स और सारी टीम लगी हुई है।"
घायल श्रद्धालु नंदलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम पीर निगाह आए थे, एक मोड़ के पास गाड़ी खाई में गिर गई।"
वहीं, दूसरे श्रद्धालु सोमनाथ ने कहा, "हम पीर निगाह आए थे, माथा टेककर वापस जा रहे थे। जब गाड़ी ऊपर से नीचे की ओर उतर रही थी, तभी खाई में पलट गई।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh: Major accident in Una; truck carrying devotees falls into ditch, injuring 50
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh, major accident in una, una, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved