|
बारां। जिले के छबड़ा में एसीबी टीम ने कार्रवाई कर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगरपालिका चेयरमैन पति व मनोनीत पार्षद जितेन्द्र साहू को किया रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं चेयरमैन पिंकी साहू को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि इन्होंने पीडि़त राजमल सोनी से धमका कर 17 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।। 2 लाख रुपए पहले ले लिए थे। अब 1 लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया गया है। एसीबी टीम चेयरमैन दम्पती को छबड़ा थाने में ले आई है जहां, आगे की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार पीडि़त राजमल सोनी से प्लॉट का भू-रूपांतरण करने के एवज में पालिका चेयरमैन पति व मनोनीत पार्षद जितेन्द्र साहू ने 25 लाख रुपए की मांग की थी। जिस पर पीडि़त से 17 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। तय राशि किस्तों में अदा की जा रही थी। इसमें से 2 लाख रुपए पीडि़त से पहले लिए जा चुके थे। इस पर पीडि़त ने एसीबी थाना बारां में मामला दर्ज कराया था। एसीबी ने पीडि़त को 1 लाख रुपए देकर बुधवार सुबह चेयरमैन के घर भेजा था। यहां रिश्वत की राशि लेते चेयरमैन पति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :500, 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद उप्र में हाई अलर्ट
यह भी पढ़े :पहले भी लग चुका है बडे नोटों पर प्रतिबंध
अहमदाबाद विमान हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि, 41 घायलों का इलाज जारी : पुलिस कमिश्नर
अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
अहमदाबाद विमान हादसा : पायलट ने दिया था मे-डे कॉल, टेक-ऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश, यहां पढ़ें पूरी टाइमलाइन
Daily Horoscope