• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

डिअर जिन्दगी का तीसरा टीजर, डिस्टर्ब हैं आलिया

प्रमोशन के नए तरीके को इस्तेमाल करते हुए निर्देशिका गौरी शिंदे की फिल्म ‘डिअर जिन्दगी’ धीरे-धीरे दर्शकों में अपनी जिज्ञासा बढाती जा रही है। पहले दो टीजर की कामयाबी से इस फिल्म के निर्माताओं को काफी संतुष्टि मिली है। दर्शकों का रूझान फिल्म के प्रति बढता ही जा रहा है। अब ‘डिअर जिन्दगी’ का तीसरा टीजर जारी किया गया है, जिससे साफ झलकता है कि अब दर्शकों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है फिल्म में शाहरुख खान और आलिया गुरु-शिष्या के किरदार में ही हैं। इस फिल्म में आलिया एक ऐसी लडक़ी का किरदार निभा रही हैं जो भावनात्मक रूप से काफी डिस्टर्ब हैं और उसे एक लाइफ कोच के मदद की जरूरत है। इसी वजह से कई बार उसका गुस्सा और भावनाएं बाहर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ डियर जिंदगी में देखने को मिल रहा है। इस टीजर के जरिए बहुत कुछ कहने की कोशिश की गई है। पहले दो टीजर की तरह शाहरुख खान इसका अहम हिस्सा हैं। हालांकि इस तीसरे टीजर में फाइनली अंगद बेदी और कुणाल कपूर को दिखाया गया है। यह भी पढ़े :इस फिल्म के हर दृश्य में रोई हैं सायशा सैगल
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!

यह भी पढ़े

Web Title-third teaser of Dear Zindagi released, alia depicted as emotionally disturbed girl
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: third teaser of dear zindagi released, alia depicted as emotionally disturbed girl, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved