प्रमोशन के नए तरीके को इस्तेमाल करते हुए निर्देशिका गौरी शिंदे की फिल्म ‘डिअर जिन्दगी’ धीरे-धीरे दर्शकों में अपनी जिज्ञासा बढाती जा रही है। पहले दो टीजर की कामयाबी से इस फिल्म के निर्माताओं को काफी संतुष्टि मिली है। दर्शकों का रूझान फिल्म के प्रति बढता ही जा रहा है। अब ‘डिअर जिन्दगी’ का तीसरा टीजर जारी किया गया है, जिससे साफ झलकता है कि अब दर्शकों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है फिल्म में शाहरुख खान और आलिया गुरु-शिष्या के किरदार में ही हैं।
इस फिल्म में आलिया एक ऐसी लडक़ी का किरदार निभा रही हैं जो भावनात्मक रूप से काफी डिस्टर्ब हैं और उसे एक लाइफ कोच के मदद की जरूरत है। इसी वजह से कई बार उसका गुस्सा और भावनाएं बाहर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ डियर जिंदगी में देखने को मिल रहा है। इस टीजर के जरिए बहुत कुछ कहने की कोशिश की गई है। पहले दो टीजर की तरह शाहरुख खान इसका अहम हिस्सा हैं। हालांकि इस तीसरे टीजर में फाइनली अंगद बेदी और कुणाल कपूर को दिखाया गया है।
यह भी पढ़े :इस फिल्म के हर दृश्य में रोई हैं सायशा सैगल
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!
गौरी शिंदे की इस फिल्म में एक्ट्रेस चार हीरो के साथ रोमांस करती हुई नजर
आने वाली हैं। पहले के दो टीजर में हमें किसी भी हीरो की झलक नहीं मिली थी।
टीजर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी एंट्री की वजह से
फिल्म में आलिया की जिंदगी में प्रॉब्लम या फिर सॉल्यूशन आता है। इसमें
दिखाया गया है कि आलिया और शाहरुख अपने गाए हुए गाने को गाते हैं। जहां
आलिया बताती है कि वो बैंड में एक लडक़े से मिली है। यहीं पर कुणाल कपूर की
एंट्री होती है।
यह भी पढ़े :#RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट
यह भी पढ़े :लाइव परफॉर्मेंस:इंटीमेट हुए सितारे, शर्म से झुकी निगाहें
हालांकि सीन में जल्द ही अंगद बेदी भी नजर आते हैं।
टीजर में दो लडक़ो को देखने के बाद आलिया एक कपल पर गुस्सा करते हुए नजर
आती हैं। जिसकी कारण भी बहुत दिलचस्प है। वह लडक़ा आलिया को धक्का मारता है
जिसपर वो कहती है कि प्यार में अंधे हो गए क्या जो मैं दिखाई नहीं दे रही।
उसके माफी मांगने के बाद भी आलिया का गुस्सा शांत नहीं होता है। फिल्म में
आलिया को कपल्स से नफरत करते हुए दिखाया गया है।
यह भी पढ़े :#RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट
यह भी पढ़े :ऐश्वर्या की ये ख्वाहिश सलमान को कर देगी खुश