• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्ल मार्क्स की 'कैपिटल' का एक पेज की बोली साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा

Karl Marx Capital page quotes more than three and a half million - World News in Hindi

पेइचिंग। साम्यवाद के जनक कार्ल मार्क्स की एक पांडुलिपि का हस्तलिखित पेज 5,23,000 डॉलर (3.57 करोड़) में नीलाम हुआ है। माना जाता है कि यह पृष्ठ उनकी प्रसिद्ध किताब दी कैपिटल की एक पांडुलिपि का हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पेज सितंबर 1850 से अगस्त 1853 के बीच लंदन में मार्क्स के 1,250 पेजों की टिप्पणियों का हिस्सा है, जिसके आधार पर उन्होंने अपनी पुस्तक दी कैपिटल को लिखा।

मार्क्स के आर्थिक विचारों के विकास के अध्ययन की दृष्टि से ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं। पांडुलिपि के इस पेज को चीन के उद्यमी फेंग लुन ने नीलामी के लिए रखा था।


सोमवार को इसकी नीलामी की शुरुआती कीमत 3,00,000 युआन रखी गई जिसकी अंतिम बोली 33.4 लाख युआन (5,23,000 डॉलर) लगी। चीन के सरकारी पोर्टल चाइना.ओआरजी.सीएन के अनुसार इसमें ब्रिटेन के बैंक अधिकारी जेम्स विलियम गिलबर्ट की किताब प्रैक्टिकल ट्रिटिस आन बैंकिंग (बैंक व्यवसाय पर व्यावहारिक निबंध) पुस्तक के उद्धरण और विश्लेषण शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karl Marx Capital page quotes more than three and a half million
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karl marks, marxixm, पेइचिंग, साम्यवाद, जनक कार्ल मार्क्स, पांडुलिपि, हस्तलिखित पेज 5, 23, 000 डॉलर, दी कैपिटल, hindi news related to karl marks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved