कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बार फिर आधार संख्या जोडऩे और निजी जानकारियों को सरकारी वेबसाइटों पर खुलासा करने की आलोचना की और इसे समस्याओं से भरा बताया। बनर्जी ने ट्वीट किया कि आधार को लिंक करना बहु़त दिक्कतों भरा है। आधार कार्ड के नाम पर 210 सरकारी वेबसाइटों पर जानकारियां साझा की जा रही हैं। यह व्यक्तिगत आजादी, समाज और देश के लिए खतरनाक है। सभी गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक हो रही हैं।
कुछ लोग गलत काम करने के बावजूद खुशी महसूस कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने एक दिन पहले आधार जोडऩे के खतरों की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि मैं विशिष्ट कार्ड(पहचान) के समर्थन में हूं। एक व्यक्ति के लिए अलग-अलग कार्ड नहीं हो सकते। लेकिन आधार कार्ड के नाम पर..इस आधुनिक युग में.. जिस तरह से जानकारियों को वेबसाइटों पर उजागर किया जा रहा है..
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अहमदाबाद विमान हादसा : पायलट ने दिया था मे-डे कॉल, टेक-ऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश, यहां पढ़ें पूरी टाइमलाइन
अहमदाबाद हादसा : डीजीसीए ने जांच शुरू की,दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक थे सवार
अहमदाबाद विमान हादसा : कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे प्लेन, 10 केबिन क्रू भी शामिल
Daily Horoscope