|
बहरोड़। बहरोड़ क्षेत्र गांव जखराना में गुरुवार को शिव परिवार, दुर्गा माता और हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव की 501 महिलाओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद सुबह हवन यज्ञ के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया । पंच रमेश यादव, विपिन यादव और पवन कुमार ने बताया कि गांव के जटगांवड़ा रोड पर कॉलोनी के लोगों ने आपसी सहयोग से लाखों रुपए खर्च कर मंदिर का निर्माण किया। जिसमें शिव परिवार, दुर्गा माता और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजन कर मूर्तियों की स्थापना की गई। इससे पहले गांव की 501 महिलाओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई और मूर्तियों का गांव में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान धार्मिक भजनों पर महिला भक्त पारंपरिक परिधान पहने हुए नाचते गाते हुए शामिल हुई। गांव के प्रमुख रास्तों, गलियों और मोहल्लों से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कविता यादव, बिमला तिवारी, बहन राजबाला आर्य, स्नेहलता शर्मा, उषा यादव, ग्यारशी, बिमला देवी, शकुन्तला, कृष्णा देवी, संतरा देवी, सुमित्रा देवी, शर्मिला, राजबाला, मनीषा, मधु, प्रियंका, रोशन, रेणू, सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।बहरोड़। बहरोड़ क्षेत्र गांव जखराना में गुरुवार को शिव परिवार, दुर्गा माता और हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव की 501 महिलाओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद सुबह हवन यज्ञ के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया । पंच रमेश यादव, विपिन यादव और पवन कुमार ने बताया कि गांव के जटगांवड़ा रोड पर कॉलोनी के लोगों ने आपसी सहयोग से लाखों रुपए खर्च कर मंदिर का निर्माण किया। जिसमें शिव परिवार, दुर्गा माता और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजन कर मूर्तियों की स्थापना की गई। इससे पहले गांव की 501 महिलाओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई और मूर्तियों का गांव में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान धार्मिक भजनों पर महिला भक्त पारंपरिक परिधान पहने हुए नाचते गाते हुए शामिल हुई। गांव के प्रमुख रास्तों, गलियों और मोहल्लों से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कविता यादव, बिमला तिवारी, बहन राजबाला आर्य, स्नेहलता शर्मा, उषा यादव, ग्यारशी, बिमला देवी, शकुन्तला, कृष्णा देवी, संतरा देवी, सुमित्रा देवी, शर्मिला, राजबाला, मनीषा, मधु, प्रियंका, रोशन, रेणू, सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मणिपुर : अरामबाई तेंगगोल नेता कानन सिंह गिरफ्तार, इंफाल से गुवाहाटी ले गई CBI, इंटरनेट सेवाएं बंद
मोदी सरकार के 11 साल : श्री श्री रविशंकर ने उपलब्धियों को सराहा, कहा - 'कश्मीर घाटी तक ट्रेन का सपना हुआ साकार'
चुनाव से पहले ही अपनी हार को स्वीकार कर रही है कांग्रेस पार्टी : नलिन कोहली
Daily Horoscope