• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयचंद लाल डागा बने जीतो बीकानेर के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Jaichand Lal Daga became the president of Jeeto Bikaner, new executive took oath - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) बीकानेर चैप्टर की मुख्य शाखा और महिला व युवा इकाइयों की वर्ष 2024-26 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पार्क पैराडाइज परिसर में आयोजित किया गया।

समारोह में अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष शांति लाल सांड मुख्य अतिथि थे। उद्योगपति बसंत नवलखा, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल, न्यायिक सेवा में चयनित सुश्री रीतिका डागा और भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी विशाल जांगिड़ विशिष्ट अतिथि थे।
नई कार्यकारिणी में जयचंद लाल डागा - अध्यक्ष, पद्म कुमार दफ्तरी और कृणाल कोचर - उपाध्यक्ष, पुनेश मुसरफ - महासचिव, गुंजन छलाणी और विपुल कोठारी - सचिव, महेंद्र कुमार सुराणा - कोषाध्यक्ष, हेमेंद्र कुमार बैद - उप कोषाध्यक्ष, पवन महनोत - कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। महिला विंग: ममता रांका - अध्यक्ष, ललिता डागा और नीलम सेठिया - उपाध्यक्ष, रजनी नाहटा - महासचिव, भारती दफ्तरी और कुसुम नवलखा - सचिव, प्रीति डागा - कोषाध्यक्ष चुनी गई हैं।
युवा विंगः दर्शन सांड - अध्यक्ष, मिलाप चोपड़ा और मुदित खजांची - उपाध्यक्ष, मयंक कोचर - महासचिव, अनुराग बांठिया और विश्वास सुराणा - सचिव, अंकित गुलगुलिया - कोषाध्यक्ष चुने गए।
जीतो के निवर्तमान अध्यक्ष महावीर रांका ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने उदासर में जैन समाज के लिए बनने वाले फ्लैट में जीतो की ओर से एक फ्लैट देने की घोषणा की। जीतो ने पर्यावरण और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए पौध वितरण और अहिंसा मैराथन का आयोजन किया। युवाओं को स्वरोजगार के लिए ज्वेलरी डिजाइन का कोर्स करवाया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष जयचंद लाल डागा ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। दीपक अग्रवाल ने जैन धर्म के सिद्धांतों को प्रेरणादायक बताया। अभिषेक बोथरा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय दिया। समारोह में जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaichand Lal Daga became the president of Jeeto Bikaner, new executive took oath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, jain international trade organization, jito, executive swearing-in ceremony, main branch, women unit, youth unit, \r\npark paradise complex, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved