ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे इलाके के भिवंडी में शुक्रवार को गिरी तीन मंजिला इमारत में मृतकों की संख्या बढकर चार हो गई है। शनिवार तडके मलबे से एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढकर चार हो गई। शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढकर चार हो गई है। शुक्रवार को 18 वर्षीया रुक्सा अहमद खान के शव को मलबे से बाहर निकाला गया।
इसके अलावा, महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने की घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। ठाणे की आपदा प्रबंधन इकाई के मुताबिक, सात साल पुरानी इमारत ताहिर दिन्जोर शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे ढह गई थी। कुछ घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जबकि बाकी को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सरकार ने एयर इंडिया के एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति की गठित
राजस्थान के मंत्री देवासी के बयान पर बवाल : विपक्ष ने ठहराया देशविरोधी, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा"
NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी : हनुमानगढ़ के महेश केसवानी टॉपर, इंदौर के उत्कर्ष दूसरे स्थान पर, 75 छात्रों का रिजल्ट रोका गया
Daily Horoscope