तिरुवनंतपुरम। एक 26 वर्षीय महिला को उसके पूर्व प्रेमी ने कथित तौर साइबर धमकी दी। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। अब चार दिन बाद गुरुवार को उसके पूर्व प्रेमी ने भी केरल के कासरगोड जिले में आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान अरुण के रूप में हुई है। अरुण का शव होटल के एक कमरे में कथित रूप से लटका हुआ पाया गया। महिला कथित तौर पर अरुण के साथ रिश्ते में थी।
ब्रेक-अप के बाद अरुण ने उसे फोन पर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देना शुरू कर दिया था। महिला ने इस संबंध में 30 अप्रैल को कडुथुरुथी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बाद में व्यक्ति ने महिला की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। व्यक्ति ने महिला की बहन के पति, जो एक आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें भी तस्वीरें पोस्ट कीं। साथ ही कहा अगर वह गिरफ्तार हो जाता है, तो इसके लिए उसके जीजा जिम्मेदार होंगे।
धमकी को सहने करने में असमर्थ महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भी अरुण की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने अरुण के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरुण एक लॉज में मंगलवार से ठहरा हुआ था। गुरुवार को उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो लॉज के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। उन्होंने देखा कि अरुण का शव कमरे में लटका हुआ था।
उन्होंने इसी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो उन्हें अरुण का एक पहचान पत्र मिला और पता चला कि यह वही व्यक्ति था जिसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।
हालांकि, लॉज स्टाफ के मुताबिक, अरुण फर्जी नाम राजेश के तहत कमरे में रह रहा था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 28 घंटे के अंदर ब्लैक बॉक्स बरामद, पता चलेगा हादसे का कारण
अहमदाबाद विमान हादसे की वजह खराब ईंधन भी हो सकती है : एविएशन एक्सपर्ट
एयर इंडिया समेत सभी कंपनियां अपने विमानों की जांच कराएं : प्रवीण खंडेलवाल
Daily Horoscope