• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ट्रस्ट में सोमपुरा भी हो सकते हैं शामिल, VHP के लिए तैयार किया था राम मंदिर का मॉडल

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ ट्रस्ट में आर्किटेक्ट विशेषज्ञ के रूप में गुजरात के चंद्रकांत भाई सोमपुरा को शामिल किया जा सकता है। सोमपुरा वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने 33 साल पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के लिए राम मंदिर का मॉडल तैयार किया था। इन्हीं के नेतृत्व में अयोध्या में न्यास के पास काम भी चल रहा है।
गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में दो लोगों की नियुक्ति ट्रस्ट को करनी है, जिनमें से एक आर्किटेक्ट होंगे और दूसरा ट्रस्ट का कामकाज अध्यक्ष के. परासरन की देखरेख में देखेंगे। विहिप ने 30 साल पहले गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा से राम मंदिर का मॉडल बनवाया था। विहिप ने बुधवार को ही दावा किया था कि मंदिर निर्माण के लिए 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और 2024-25 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, विहिप के मॉडल के अनुसार ही राम मंदिर का निर्माण होगा, ऐसे में चंद्रकांत सोमपुरा ही मंदिर निर्माण का कामकाज कराएंगे। ध्यान रहे कि चंद्रकांत के दादा ने ही गुजरात में सोमनाथ मंदिर का निर्माण किया था। सोमपुरा परिवार पीढिय़ों से मंदिर निर्माण के काम में ही लगा हुआ है। विहिप के मुताबिक, राम मंदिर का डिजाइन छह बार तैयार किया गया था।

30 साल पहले विहिप के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक सिंघल ने ही मंदिर का मॉडल बनाने के लिए सोमपुरा को कहा था। उसी वक्त मंदिर के मॉडल और पत्थर तराशने का काम शुरू हुआ था। मंदिर का डिजाइन तैयार करने में छह महीने लगे। छह बार अलग-अलग डिजाइन तैयार किए गए। इसके बाद सिंघल और उनकी टीम को नागर शैली से बना डिजाइन पसंद आया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandrakant Sompura who designed Ram temple model could be a trust member
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandrakant sompura, ram temple model, trust member, ram mandir, vhp, vishwa hindu parishad, ashok singhal, nagar, dravid, baisar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved