इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अरुणाचल पश्चिम सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को मैदान में उतारने का फैसला किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तुकी का नाम कांग्रेस द्वारा शनिवार रात जारी की गई 27 उम्मीदवारों की सूची में है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जेम्स लोवांगचा वांगलेट को अरुणाचल पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता निनोंग ईरिंग अरुणाचल पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहां तुकी 2011 से 2016 के बीच अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं वहीं, वांगलेट पूर्व में गृह, वित्त और नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
(IANS)
भारत दुनिया की फार्मेसी है ये सिद्ध हो चुका है, दुनिया हमारी जेनरिक दवाईयां लेती है: मोदी
13 मार्च को पश्चिम बंगाल में किसानों से मिलेंगे और किसान आंदोलन और MSP के बारे में करेंगे बात:टिकैत
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 18 हजार से ज्यादा मामले
Daily Horoscope