• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उल्टा चलने या रिवर्स वॉकिंग के फायदे क्या क्या हैं ?, यहां पढ़ें

What are the benefits of reverse walking - Home Remedies in Hindi

ये तो हम सभी जानते हैं कि रोज पैदल चलने से हमारी हेल्थ दुरुस्त रहती है, लेकिन क्या कभी आपको किसी ने बताया है कि सीधा चलने ही नहीं बल्कि उल्टा चलने से भी हमारी सेहत को डबल फायदे हो सकते हैं। उल्टा चलना जिसे रिवर्स वॉकिंग कहा जाता है कई समस्याओं से निजात दिलाने में हमारी मदद कर सकता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको रिवर्स वॉकिंग कैसे करनी चाहिए और इसके फायदे क्या होते हैं.
रिवर्स वॉकिंग यानी कि उल्टा चलना, एक्सपर्ट्स के मुताबिक रिवर्स वॉकिंग सिंपल चलने से ज्यादा फायदेमंद होती है. अगर आप रोजाना केवल 15 मिनट रिवर्स वॉकिंग कर लेते हैं, तो आपके शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आने लगेंगे.
रिवर्स वॉकिंग न सिर्फ आपके बैलेंस को ठीक करता है, बल्कि इससे ब्रेन की हेल्थ भी दुरुस्त होती है, क्योंकि उल्टा चलने पर दिमाग को ज्यादा ध्यान लगाना पड़ता है और इससे कॉग्निटिव स्ट्रेंथ बढ़ती है.
अब आप सोच रहे होंगे कि रिवर्स वॉकिंग के फायदे क्या होते हैं, तो आपको बता दें कि रिवर्स वॉकिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है.
इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रोजाना 15 मिनट रिवर्स वॉकिंग करते हैं, तो इससे एंजाइटी और स्ट्रेस की समस्या से भी बचा जा सकता है.
फिजिकली अगर देखा जाए तो रिवर्स वॉकिंग करने से घुटनों में दर्द की परेशानी दूर होती है. घुटनों की नसें एक्टिव होती है, जो सूजन को कम करने में भी मदद करती है. ऐसे में अगर आपको पैरों से संबंधित समस्या है और आप पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो 15 मिनट रिवर्स वॉकिंग करना शुरू करते हैं.
डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी राजस्थान विधान सभा जयपुर।
9828011871.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-What are the benefits of reverse walking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reverse walking
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved